बुलंदशहर में कैंटर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, मौत:दो अन्य घायल, पहचान पत्र के आधार पर हुई मृतक की पहचान


बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में हाईवे-34 पर मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हुई है। जबकि अन्य दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर खुर्जा देहात थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा के मलबे से चालक के शव को बाहर निकाला। उसके पास मौजूद पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने हादसे में घायल कैंटर चालक समेत अन्य घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देखिए घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… गांव वाजिदपुर के समीप एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कैंटर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा के मलबे से चालक के शव को बाहर निकाला। उसके पास मौजूद पहचान पत्र के आधार पर मृतक की शिनाख्त प्रिंस (उम्र 18 वर्ष), पुत्र भगेंद्र, निवासी खुर्जा के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे में घायल कैंटर चालक समेत अन्य घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। टायर लेकर पहुंचा था चालक मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर लगभग 1 बजे का है। हाईवे पर एक टैंकर पंचर होने के कारण खड़ा हुआ था। ई-रिक्शा चालक उसी खड़े टैंकर का टायर लेकर वहां पहुंचा था। इसी दौरान, पीछे से आ रहे एक बेकाबू कैंटर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा कैंटर के बीच बुरी तरह पिचक गया, जिससे चालक की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। मौके पर मची चीख-पुकार दुर्घटना के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर खुर्जा देहात थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में अन्य जानकारियां और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *