पीलीभीत में कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी करने की मांग:हिन्दू महासभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, सड़क से सुरक्षा तक उठाए मुद्दे


पीलीभीत में पवित्र श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिवभक्तों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की। युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा और युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में प्रशासन से समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का आग्रह किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि श्रावण मास के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री जिले और आसपास के क्षेत्रों से विभिन्न मार्गों से गुजरते हैं। संगठन ने मांग की कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी प्रमुख और सहायक मार्गों का संयुक्त निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों की मरम्मत कराई जाए। साथ ही कांवड़ मार्गों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नालियों की सफाई, नियमित कूड़ा उठान और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बिजली व्यवस्था और सुरक्षा उपायों की मांग महासभा ने बरसात के मौसम को देखते हुए कांवड़ मार्गों पर लगे बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों और खुले बिजली के तारों की जांच कराने की मांग की। संगठन ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा घेराबंदी और चेतावनी संकेतक भी लगाए जाएं, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था सुधारने की अपील ज्ञापन में चूने वाली गली क्षेत्र में मांसाहारी भोजनालयों से जुड़ी स्वच्छता, अतिक्रमण और यातायात संबंधी समस्याओं का भी उल्लेख किया गया। संगठन ने प्रशासन से नियमों का कड़ाई से पालन कराने और कांवड़ यात्रा मार्गों से अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुचारु बनाए रखने की मांग की। मार्गों पर प्रशासनिक निर्देश लागू करने की मांग संगठन ने धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का हवाला देते हुए मांग की कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा मार्गों के आसपास मांस और मछली की दुकानों के संबंध में जारी प्रशासनिक निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाए। ये रहे मौजूद ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मौर्य, कृष्णा साहनी, शिवम शर्मा, लवी सिंह, आकाश कोहली, भगवानदास वर्मा, प्रकाश अग्निहोत्री, अनिल कुमार, मुकेश गोस्वामी, संजय, सुनील, गौरव कश्यप सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *