![]()
फतेहगढ़ साहिब में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हमलावर आधी रात में उसके घर में घुसा, इसके बाद उसने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक वार करके उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। इसके अलावा एक हाथ भी काट दिया। इससे घर के अदंर खून फैल गया, इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। पुलिस हमलावर की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना सोमवार रात करीब दो बजे की है। मृतक की पहचान मेवा सिंह के नाम से हुई, जो मंडी गोबिंदगढ़ के गांव लाडपुर तूरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का आरोपी था। वह जमानत पर जेल से छूटकर आया था। मृतक की बेटी ने ये बातें बताईं… जमानत पर जेल से बाहर आया था जानकारी के अनुसार, मेवा सिंह के खिलाफ अक्टूबर 2020 में गांव तुरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप लगा था। इसके बाद उसके खिलाफ मंडी गोबिंदगढ़ थाने केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद उसका केस कोर्ट पहुंचा, जहां अभी उसका केस चला रहा था। वह अभी जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। जबकि मामले की सुनवाई अभी चल रही थी और गवाहों के चलते उसे अंतिम राहत नहीं मिली थी। मिल में काम करता था मेवा सिंह मेवा सिंह पहले गांव में ही कपड़ों की सिलाई का काम करता था। हालांकि अब उसने सिलाई का काम बंद कर दिया था और एक मिल में काम करने लगा था और गांव में घर पर रह रहा था। यहीं पर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
************ ये खबर भी पढ़ें: बठिंडा में भरभराकर गिरी छत, मां-बेटे की मौत: मलबे में दबने से 2 बेटियों की हालत गंभीर; जर्जर मकान बारिश से कमजोर हुआ
बठिंडा के तलवंडी साबो में एक घर की छत गिरने से मां और बेटे की मौत हो गई। परिवार की दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का इलाज एम्स बठिंडा में चल रहा है। बताया जा रहा है कि जर्जर मकान बारिश से कमजोर हो गया था। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
पंजाब में बेअदबी के आरोपी की गला काटकर हत्या:सिर धड़ से अलग किया, हाथ भी काटा; फतेहगढ़ साहिब में जेल से जमानत पर छूटा था