![]()
मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अविनाश पांडे ने सोमवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कई पुलिस क्षेत्राधिकारियों (CO) के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को दूसरे सर्कल की अतिरिक्त जिम्मेदारी लिंक अधिकारी के रूप में भी सौंपी गई है। एसएसपी के आदेश के बाद नए सर्कलों में अधिकारियों ने जिम्मेदारी संभालनी शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इससे कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा। विश्व ज्योति राय बने CO सिविल लाइन सीओ कैंट विश्व ज्योति राय को अब CO सिविल लाइन बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें CO अपराध, DIW, GST और SIT का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उन्हें CO कैंट का लिंक अधिकारी भी बनाया गया है। अब तक CO सिविल लाइन रहे अजय कुमार को CO ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें CO ऑफिस, एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट), महिला थाना और यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। उन्हें साइबर क्राइम का लिंक अधिकारी बनाया गया है। संजय कुमार गुप्ता बने CO कैंट हाल ही में मेरठ आए संजय कुमार गुप्ता को CO कैंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें CO आंकिक का भी चार्ज दिया गया है। उन्हें CO सिविल लाइन का लिंक अधिकारी बनाया गया है। CO सदर देहात सुधीर सिंह अपने मौजूदा सर्कल का कार्यभार संभालते रहेंगे। हालांकि उनसे CO ट्रैफिक का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब उन्हें CO मवाना का लिंक अधिकारी बनाया गया है।
Source link
मेरठ में CO के ट्रांसफर:विश्व ज्योति राय बने सिविल लाइन CO, संजय कुमार गुप्ता को कैंट की जिम्मेदारी