![]()
बरेली के नामचीन जीआरएम स्कूल की बाउंड्रीवॉल पर बरेली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) का बुलडोजर चला है। सीएम ग्रिड योजना के तहत रोड चौड़ीकरण को लेकर बरेली नगर निगम ने यह कार्रवाई की है। कोहाड़ापीर से लेकर कुदेशिया फाटक तक सीएम ग्रिड योजना के तहत रोड चौड़ीकरण का काम होना है, जिसके चलते अवैध अतिक्रमण को हटाने का काम किया जा रहा है। 80 फीट चौड़ा होगा रोड
सीएम ग्रिड योजना के तहत रोड चौड़ीकरण को लेकर सोमवार को नगर निगम का बुलडोजर एक बार फिर गरजा। नगर निगम ने जीआरएम स्कूल की 15 फीट की दीवार को मात्र 10 मिनट में दो बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। सीएम ग्रिड योजना के तहत इस रोड को करीब 80 फीट चौड़ा बनाया जाना है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। होली मिलन मेला लगता है इसी मैदान में
जिस बाउंड्रीवॉल को अवैध बताकर तोड़ा गया है, वह करीब 65 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। यहां वर्षों से होली मिलन मेला लगता आ रहा है। इस होली मिलन मेले में सभी राजनीतिक दलों के छोटे से लेकर बड़े नेता तक जरूर आते हैं। इसके साथ ही यहां सभी व्यापारिक संगठनों के स्टॉल भी लगते हैं। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई देते हैं। लेकिन आज यह ऐतिहासिक बाउंड्रीवॉल जमींदोज कर दी गई है। दो दिन बंद रहेगा जीआरएम स्कूल
जीआरएम स्कूल के मीडिया प्रभारी रजनीश त्रिवेदी ने बताया कि जीआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैनीताल रोड ब्रांच, बरेली की 65 वर्ष पुरानी बाउंड्रीवॉल आज नगर निगम द्वारा धराशायी कर दी गई है। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालय प्रबंधन ने कक्षा 4 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिन (14 एवं 15 जुलाई) के लिए शिक्षण कार्य स्थगित करने का फैसला लिया है। द्वितीय बोर्ड देने वाले विद्यार्थियों की विद्यालय में चल रही पीटी-1 परीक्षाओं के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वे अगले दो दिन तक यथावत जारी रहेंगी। दो बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हटाई बाउंड्रीवॉल, निगम ने तोड़ी
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि नगर निगम, बरेली क्षेत्र अंतर्गत सीएम ग्रिड फेज-02 “कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से जीआरएम स्कूल होते हुए कुदेशिया पुल तक एवं कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से सूद धर्म कांटे तक” समेकित विकास एवं उन्नयन कार्य प्रगतिरत है। स्थल पर जीआरएम स्कूल की बाउंड्रीवॉल अतिक्रमण की श्रेणी में आ रही थी। इसके लिए नगर निगम, बरेली द्वारा चिह्नित करते हुए नोटिस जारी कर अतिक्रमण में आ रही बाउंड्रीवॉल को स्वतः हटाने व अपनी भूमि पर बनाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था, किंतु जीआरएम के प्रबंधक द्वारा बाउंड्रीवॉल को हटाने संबंधी कोई कार्रवाई अपने स्तर से नहीं की गई। जीआरएम प्रबंधक को पुनः नोटिस प्रेषित कर एवं वार्ता कर अतिक्रमण में आ रही बाउंड्रीवॉल को हटाने के निर्देश दिए गए, परंतु प्रबंधक, जीआरएम द्वारा 12 जुलाई तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस कारण सीएम ग्रिड जैसी महत्वपूर्ण परियोजना के निर्माण में अनावश्यक विलंब हुआ। उक्त के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा सोमवार 13 जुलाई को अतिक्रमण की श्रेणी में आ रही लगभग 15 फीट क्षेत्र में बाउंड्रीवॉल को हटाने की कार्रवाई की गई है, जिससे सड़क निर्माण का कार्य सुचारू रूप से कराया जा सके।
Source link
बरेली के नामचीन जीआरएम स्कूल की बाउंड्रीवॉल पर चला बुलडोजर:बीएमसी ने सीएम ग्रिड योजना के तहत रोड चौड़ीकरण के लिए 65 साल पुरानी बाउंड्रीवॉल को ढहाया