![]()
नगालैंड में शोखुवी-चुमौकेदिमा रोड पर संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) धमाके में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हो गए। कोहिमा में डिफेंस पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर (PRO) ने बताया कि धमाका सोमवार को नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में सुखोवी (शोखुवी) के पास हुआ। यहां असम राइफल्स का एक बड़ा ट्रेनिंग सेंटर है। पहले से लगाए गए IED ने असम राइफल्स की गाड़ियों के काफिले को निशाना बनाया, जब सुरक्षाकर्मी रुटीन मूवमेंट के तहत उस इलाके से गुजर रहे थे। घायल चार जवानों को तुरंत वहां से निकालकर इलाज के लिए पास के मेडिकल सेंटर ले जाया गया। घटना के बाद की तस्वीरें: सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी धमाके के तुरंत बाद, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावरों का पता लगाने के लिए आसपास के जंगली इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभी तक किसी भी विद्रोही गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय अधिकारी और फोरेंसिक टीमें धमाके की असल वजह और प्रकृति की जांच कर रही हैं। ————————–
Source link
नगालैंड में IED धमाका, असम राइफल्स का जवान शहीद:चार अन्य घायल, सुरक्षाकर्मी रुटीन मूवमेंट के तहत गुजर रहे थे; तभी वाहन उड़ाया