शामली में बारिश से गरीब परिवार का कच्चा मकान ढहा:पड़ोसियों ने बचाई जान, एसडीएम से पक्के मकान की लगाई गुहार


शामली जनपद के थाना भवन क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते एक गरीब परिवार का कच्चा मकान ढह गया। हादसे के समय पड़ोसियों की सतर्कता से परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से सरकारी सहायता की मांग की है। यह घटना थाना भवन क्षेत्र के भैंसानी इस्लामपुर गांव की है। गांव निवासी उम्मे पील ने बताया कि 10 जुलाई की सुबह करीब सात बजे लगातार बारिश के कारण उनका कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ शामली तहसील पहुंचे और एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। मजदूरी कर चलाता है परिवार गुजारा पीड़िता ने बताया कि उनका परिवार मजदूरी करके जीवनयापन करता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके पास दोबारा मकान बनाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। उन्होंने बताया कि घटना के समय पड़ोसियों ने समय रहते उन्हें और उनके बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे जनहानि नहीं हुई। सरकारी सहायता से पक्का मकान बनवाने की मांग उम्मे पील ने एसडीएम से सरकारी आवास योजना के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर पक्का मकान बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि मकान ढहने के बाद परिवार के सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। अब पीड़ित परिवार प्रशासन से राहत और आवास सहायता मिलने की उम्मीद लगाए हुए है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *