Golden Temple Sisters Slap Fight Video

गोल्डन टेंपल के बाहर सगी बहनें आपस में भिड़ गईं

अमृतसर में गोल्डन टेंपल के बाहर सगी बहनें आपस में भिड़ गईं। पहले दोनों में बहस हुई। इसके बाद बहस इतनी बढ़ गई कि एक ने दूसरी को थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करने की कोशिश भी की।

.

कुछ समय तक गोल्डन टेंपल के बाहर हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। यह घटना परसों शाम करीब 6 बजे गोल्डन टेंपल के घंटाघर गेट के सामने स्थित फव्वारे के पास हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़कियां अमृतसर की रहने वाली हैं।

दोनों गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आईं थी। गोल्डन टेंपल के अंदर जाने से पहले दोनों भिड़ गईं। उनकी लड़ाई का वीडियो शनिवार को सामने आया।

युवक युवतियों को रोकता रहा। वह नहीं मानी।

युवक युवतियों को रोकता रहा। वह नहीं मानी।

एक मिनट की वीडियो में क्या-क्या दिखाई दे रहा है, पढ़िए

  • युवती को 2-3 थप्पड़ जड़े: वीडियो में सबसे पहले टी-शर्ट पहने लड़कियां पीले सूट वाली लड़की पर अचानक उसे मारने की नीयत से झपट पड़ती है और उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ देती है।
  • पीले सूट वाली लड़की का पलटवार: थप्पड़ खाने के बाद पीले सूट पहने लड़की भी जवाबी हमला करने के लिए उसकी ओर दौड़ती है, लेकिन तभी वहां मौजूद एक लड़का बीच-बचाव करते हुए काफी देर तक पीले सूट वाली लड़की को पकड़कर रोकता है।
  • एक युवती के भागते ही दूसरी उसके पीछे दौड़ी: इसके बाद हमला करने वाली लड़की वहां से जाने लगती है, लेकिन मौका मिलते ही पीले सूट पहने लड़की खुद को छुड़ाकर दोबारा उसके पीछे दौड़ पड़ी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों को फटकार लगाई, जिसके बाद दोनों शांत हुईं।
एक युवती के भागते ही दूसरी उसके पीछे दौड़ पड़ी।

एक युवती के भागते ही दूसरी उसके पीछे दौड़ पड़ी।

दोनों बहनें नाबालिग, माथा टेकने आईं थी कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरमनजीत सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाली दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। दोनों गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

———-

ये खबरें भी पढ़ें…

गोल्डन टेंपल में युवकों की पिटाई, 2 सेकेंड में 3 थप्पड़ जड़े; मोबाइल चोरी की जांच कर रहे थे

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के मंजी साहिब दीवान हाल के बाहर जांच के दौरान 2 युवकों के पासे से इंजेक्शन, तंबाकू और बीड़ी मिली है। इसके बाद वहां पर मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने दोनों को पीट दिया है। इस दौरान एक युवक आरोपी दोनों को करीब 2 सेकंड में 3 थप्पड़ जड़ देता है। इसका वीडियो भी सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

गोल्डन टेंपल में निक्कर पहने विदेशी कपल को रोका, सिख बोला- पूरे कपड़े पहनकर आओ

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में निक्कर पहन कर माथा टेकने जा रहे विदेशी कपल को सिख ने रोक दिया। महिला और युवक दोनों ने निक्कर पहनी हुई थी। सिख ने उन्हें गेट पर रोका और नियमों के बारे में बताया। सिख ने बताया कि निक्कर पहनकर अंदर जाना मना है। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.