प्रयागराज में विधायकों, भाजपा नेताओं ने किया पौधरोपड़:गंगापार जिलाध्यक्ष गांवों में घूमीं, विधानसभा में बच्चों से लगवाया पौधा


प्रयागराज में रविवार को बड़े पैमाने पर पौधरोपड़ किया गया। खासकर विधायकों, भाजपा नेताओं ने अभियान के तहत पौधे लगवाए। गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने रविवार पूरे गंगापार इलाके में पौधारोपड़ किया। अपनी विधान सभा में अभियान के तहत पौधारोपण करने पहुंचती रहीं। उन्होंने अपनी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के कई बूथों पर पौधरोपण किया। धनुपुर ब्लॉक से हंडिया विधानसभा के कटहरा मंडल अंतर्गत हरिपुर शक्ति केंद्र के हरिपुर बूथ पर वृक्षारोपण किया।
इसके बाद उन्होंने सोरांव विधानसभा के बहरिया मंडल अंतर्गत कटनई शक्ति केंद्र के कटनई द्वितीय (हरिराम पट्टी) बूथ पर किया। सोरांव विधानसभा के कमलानगर मंडल अंतर्गत सिंसई शक्ति केंद्र के सिंसई बूथ पर पौधरोपण किया। सोरांव विधानसभा के मऊआइमा ग्रामीण मंडल अंतर्गत बांका जलालपुर शक्ति केंद्र के बांका जलालपुर, बड़गांव, रामचरन का पूरा में पौधरोपण किया। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में प्रदेश में पौधों पर किया गया है जिसमें एक पेड़ मां के नाम पर लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज की गंगा पार में आने वाली पांच विधानसभाओं के अंतर्गत सभी ब्लॉक तहसील बूथ पर पहुंचकर पौधों पर किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *