फिरोजाबाद में साइबर ठगी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार:एक करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, 22 शिकायतें दर्ज


फिरोजाबाद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ‘साइबर वज्र अभियान’ के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चार मोबाइल फोन और सात बैंक पासबुक बरामद की गई हैं। गिरोह के अन्य तीन फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर क्राइम) राजेश गुनावत के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय, हेमंत, सूरज और हामिद के रूप में हुई है। ये सभी फिरोजाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने रविवार शाम 7 बजे बताया कि आरोपी इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, पेपर ट्रेडिंग और फर्जी एपीके (APK) लिंक के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। ठगी गई रकम को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता था। साइबर धोखाधड़ी से संबंधित 22 शिकायतें दर्ज पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित 22 शिकायतें दर्ज हैं। इन शिकायतों में लगभग एक करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों में इन शिकायतों से संबंधित करीब 10 लाख रुपये आने की पुष्टि हुई है। थाना दक्षिण में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *