![]()
चित्रकूट में समाजवादी पार्टी ने जिला स्तरीय पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में फतेहपुर से सांसद और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा पटेल ने आगामी एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत दर्ज करने का दावा किया। वहीं, फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अब नंबर एक की पार्टी बन चुकी है। किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।इस अवसर पर सदर विधायक अनिल प्रधान, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अनुज यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
चित्रकूट में सपा का PDA कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित:नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर साधा निशाना, अखिलेश को CM बनाने का आह्वान