ग्रेटर नोएडा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान:मंत्री सुनील शर्मा ने किया शुभारंभ; गौतमबुद्ध नगर में लगेंगे 11 लाख पौधे


ग्रेटर नोएडा में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण महाअभियान का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 35 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं, जिसमें से गौतमबुद्ध नगर में 11 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री सुनील शर्मा ने रविवार सुबह 11:30 बजे पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान में प्रति व्यक्ति पौधों की संख्या केवल 28 है, जबकि आदर्श रूप से यह 400 होनी चाहिए। उन्होंने वृक्षारोपण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अभी और अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। मंत्री ने बताया कि पिछले नौ वर्षों में सरकार ने वृक्षारोपण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है और बड़े पैमाने पर पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने इस अभियान को और बड़े स्तर पर बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी उचित देखभाल भी करें। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी मेधा रूपम, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी और श्रीचंद शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। स्कूली बच्चों ने भी इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *