कौशांबी में सांप काटने से महिला की मौत:परिजनों ने झाड़-फूंक कराई, अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित


कौशांबी में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पहले उसे झाड़-फूंक और देसी इलाज के लिए ले गए, जिससे अस्पताल पहुंचने में देरी हुई। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। यह घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका परिषद मंझनपुर के ओसा में हुई। ओसा निवासी 35 वर्षीय अनुसुइया देवी पत्नी महेंद्र सरोज को घर के भीतर काम करते समय सांप ने काट लिया था।
सांप काटने की जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय पास के सिरचनपुर गांव में झाड़-फूंक और देसी दवा दिलाने ले गए। वहां महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जब महिला की हालत बिगड़ने लगी, तब परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अनुसुइया देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *