![]()
मुरादाबाद में महिला ने पिस्टल के बल पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसके सिर पर लाइसेंसी पिस्टल रखकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराया और निकाह करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर कई दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा। मामला मझोला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है। मामले में नामजद एक मौलवी और दो अज्ञात आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 3 साल से थे दोनों परिवारों के बीच संबंध पुलिस में दर्ज FIR के मुताबिक, महिला के परिवार और आरोपी सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी मेहनाज उर्फ मेहराज बेगम के बीच पिछले तीन साल से करीबी संबंध थे। दोनों परिवार एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। पारिवारिक कार्यक्रमों और त्योहारों में भी साथ शामिल होते थे। महिला ने पुलिस को बताया कि 6 फरवरी को मेहनाज ने किसी काम के बहाने उसे अपने घर बुलाया। वह घर पहुंची तो वहां सुल्तान सलाउद्दीन, मेहनाज, एक मौलवी और दो अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे बंधक बना लिया। सिर पर रखी पिस्टल, जान से मारने की धमकी दी महिला का आरोप है कि उसके सिर पर लाइसेंसी पिस्टल रख दी गई। जान से मारने की धमकी देकर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। डर के कारण आरोपियों ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। FIR के अनुसार, इसके बाद महिला पर निकाह करने का दबाव बनाया गया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्रता की और जातिसूचक शब्द कहे। आरोप है कि महिला को कई दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा गया। मुख्य आरोपी पर छेड़छाड़ का भी आरोप पीड़िता ने मुख्य आरोपी पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का भी आरोप लगाया है। महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बाहर निकली। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अपहरण, अवैध रूप से बंधक बनाने, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। मौलवी समेत 3 आरोपियों की तलाश एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। नामजद दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक मौलवी और दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। मामले की जांच जारी है।
Source link
महिला का जबरन धर्म परिवर्तन, दंपती गिरफ्तार:मुरादाबाद में बंधक बनाकर निकाह का दबाव बनाया, अभी भी दो फरार