बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:हिमाचल से बहन के घर आ रहा था बाइक सवार


बदायूं में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह हिमाचल प्रदेश से अपनी बहन के घर आ रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-बिजनौर हाईवे पर बराय मयखेड़ा के पास रविवार सुबह लगभग 4 बजे हुआ। हुआ। मृतक की पहचान उघैती थाना क्षेत्र के दमी नगर निवासी 18 वर्षीय केशव पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। केशव हिमाचल प्रदेश के बद्दी से अपनी नई बाइक पर सवार होकर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कठौली गांव में रहने वाली अपनी बहन उपासना के घर जा रहा था। बराये मयखेड़ा के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि केशव अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नौकरी करता था। उसने 8 जुलाई को ही एक नई बाइक खरीदी थी। वह पहले अपनी बहन के घर आने के लिए निकला था, जिसके बाद उसे अपने गांव जाना था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है और परिजनों की तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन व उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *