![]()
फर्रुखाबाद में रविवार को वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारियां मोहम्मदाबाद ब्लॉक के दरौंदी गांव में जोर-शोर से चल रही हैं, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अभियान की शुरुआत मंत्री असीम अरुण करेंगे। यह पौधारोपण अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ की थीम पर आधारित है। जिले को कुल 45 लाख 74 हजार 800 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था, जिसमें से आज 40 लाख 93 हजार 800 पौधे रोपे जाएंगे। 3 तस्वीरें देखिए- वन विभाग 1360.82 हेक्टेयर क्षेत्र में 121 स्थानों पर 21 लाख 75 हजार पौधे लगाएगा। वहीं, अन्य सरकारी विभागों को 3622 स्थलों पर 23 लाख 99 हजार 800 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। दरौंदी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 8 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित है। दरौंदी में पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर, अर्जुन और नीम जैसी प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ स्काउट गाइड और एनसीसी कैडेट्स भी शामिल होंगे। मंत्री द्वारा वृक्षारोपण किए जाने वाले स्थान को फूलों से सजाया जा रहा है।
Source link
फर्रुखाबाद में 40 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे:मंत्री असीम अरुण 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ करेंगे