कानपुर की कल (शनिवार) की 10 बड़ी खबरें…चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोपी ने बताया कि वह रिश्तेदारों के आने पर बाथरूम में कैमरा लगा देता था। अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके उन्हें ब्लैकमेल करता था। आरोपी को पुलिस ने गूगल से अलर्ट मिलने पर गिरफ्तार किया था।
.
साइबर अपराध पर आधारित 40 मिनट की शॉर्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स: नॉट जस्ट ए फिल्म, ए वेकअप कॉल’ का शनिवार को रेवथ्री में प्रीमियर हुआ। इस दौरान अभिनेता अन्नू कपूर ने लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।
अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें
1: कानपुर IIT गेट पर नमकीन न देने पर मारपीट:नशे में धुत युवकों ने दुकानदार को पीटा, VIDEO आया सामने

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में आईआईटी गेट के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कथित तौर पर नशे में धुत कुछ युवकों ने उधार में नमकीन न मिलने पर पान-मसाला की दुकान पर जमकर हंगामा कर दिया।
आरोप है कि दबंग युवकों ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज करने के बाद मारपीट शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर
2: कानपुर में युवक ने रिश्तेदारों के भी बनाए अश्लील VIDEO:आरोपी बोला- बाथरूम में छिपाकर रखता था कैमरा, ब्लैकमेल करने में मजा आता था

कानपुर पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में एक युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए। उसने बताया- वह अपने घर में आने वाले हर रिलेटिव का अश्लील वीडियो बनाता था। जब भी कोई रिलेटिव उसके घर आता तो वह बाथरूम में कैमरे छिपा देता था।
क्लिप बनाने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करने में मजा आता था। वहीं साइबर टीम को आरोपी के दो मोबाइल मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर
3: कानपुर में सड़क पर 10 फीट लंबा अजगर निकला, VIDEO:जीटी रोड पर लगी वाहनों की लाइन, आधे घंटे में वन विभाग ने रेस्क्यू किया

कानपुर के कल्याणपुर में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार देर रात 11 बजे अचानक जीटी रोड पर अजगर पहुंच गया। अजगर देखने के चक्कर में वाहनों की लाइन लग गई।
इस दौरान जाम की स्थिति भी बन गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को करीब आधे घंटे में रेस्क्यू करके पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर
4: साइबर फ्रॉड पर बनी फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स’ का प्रीमियर लांच:दरोगा बने एक्टर अन्नू कपूर, बोले- फ्रांस में हुई थी ठगी, 2.50 लाख का बैग ले गए

देश भर में बढ़ रहे साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से तैयार की गई 40 मिनट का शार्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स नॉट जस्ट ए फिल्म ए वेकअप कॉल’ का शनिवार को रेवथ्री में प्रीमियर लांच किया गया।
फिल्म के डॉयलाग- अब डकैत घोड़े पर नहीं, मोबाइल के पीछे से आते हैं… स्क्रीन पर आते ही सिनेमा हाल तालियों से गूंज उठा। पढ़ें पूरी खबर
5: पनकी में बैटरी की दुकान में सेंधमारी, सामान चोरी:सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध, पुलिस तलाश में जुटी

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात रतनपुर पावर हाउस के पास स्थित एक बैटरी की दुकान में सेंध लगाकर शातिर चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
चोर दुकान की दीवार फांदकर अंदर घुसे और फिर दीवार में सेंध लगाकर दुकान में रखी 6 से 7 इनवर्टर बैटरियों सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह दुकान खुलने पर घटना की जानकारी होने से इलाके में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर
6: कानपुर में बिहार से आई गांजे की खेप पकड़ी गई:पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्कर को दबोचा, 6.60 किलो गांजा बरामद

कानपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कैंट पुलिस ने बिहार से गांजे की खेप लेकर कानपुर पहुंचे एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6 किलो 60 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस ने आरोपी को शनिवार दोपहर 1:30 बजे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर 7: कानपुर में उमस निकाल रही पसीना:पांच दिनों तक बारिश के आसार, 30km की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

कानपुर में लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को सुबह से ही धूप और छांव की स्थिति बनी हुई है। कई इलाकों में बादल भी छाए हुए हैं। इस दौरान 20 से 30km की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
वहीं शुक्रवार को रुक-रुककर हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर
8: अनवरगंज में मूनस्टार हॉस्पिटल के 4 डॉक्टरों पर FIR:कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई, 2 महीने पहले नवजात की हुई थी मौत

अनवरगंज थाना क्षेत्र स्थित मूनस्टार हॉस्पिटल में नवजात की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को कोर्ट के आदेश पर चार डॉक्टरों समेत एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। मई 2026 में इलाज में लापरवाही बरतने पर पीड़ित के नवजात शिशु की मौत हो गई थी।
विरोध पर अस्पताल कर्मियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की थी। पढ़ें पूरी खबर
9: मेट्रो निर्माण से मकानों में दरार पर भड़के BJP-MLA:मैथानी बोले-जरूरत पड़ी तो मेट्रो का काम बंद कराएंगे, जान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे

विजयनगर में अंडरग्राउंड मेट्रो निर्माण के दौरान आसपास के मकानों में दरारें आने की शिकायत पर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने विरोध किया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी मौके पर पहुंचे और मेट्रो अधिकारियों के साथ मशीन चलवाकर मकानों में कंपन होने की जांच मापक यंत्र से कराई।
इस पूरे मामले में मेट्रो प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि निर्माण कार्य की वजह से मकानों में दरारें नहीं आई हैं। पढ़ें पूरी खबर
10: बस ने नीचे उतरे यात्रियों को कुचला, तीन की मौत:रोडवेज हादसे में मृतक शरद घर का इकलौता था, परिवार में कोहराम मचा

उन्नाव में एक भीषण सड़क हादसे में कानपुर के 20 वर्षीय फैक्ट्रीकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अयोध्या से कानपुर आ रही एक रोडवेज बस डंपर से टकरा गई। टक्कर के बाद जान बचाने के लिए बस से नीचे उतरे यात्रियों को उसी बस ने पीछे हटकर कुचल दिया।
इस दुर्घटना में बस का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार दोपहर एक बजे मृतक के परिजन पोस्टमार्टम पहुचे तो कोहराम मच गया। पढ़ें पूरी खबर