कौशांबी में नीलगाय से बाइक टकराई:व्यवसाई की मौत, भगवतपुर के पास हुआ हादसा


कौशांबी में शनिवार को एक सड़क हादसे में 48 वर्षीय कपड़ा व्यवसाई गुलाब जायसवाल की मौत हो गई। उनकी बाइक अचानक नीलगाय से टकरा गई थी। गुलाब जायसवाल, करारी कस्बे के अशोक नगर मोहल्ला निवासी मंगलदास के पुत्र थे। वह व्यापार के सिलसिले में बाइक से प्रयागराज जा रहे थे। प्रयागराज में उनकी बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है, जिसके लिए उन्हें कुछ सामान भी पहुंचाना था।
हादसा पिपरी थाना क्षेत्र के भगवतपुर के पास रात करीब 8:30 बजे हुआ। अचानक एक नीलगाय उनकी बाइक के सामने आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गुलाब जायसवाल को एम्बुलेंस से नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *