![]()
सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी अभिनंदन ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत, 26 सब इंस्पेक्टरों का तबादला करते हुए उन्हें विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसएसपी कार्यालय से 10 जुलाई 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किए गए, जिसकी जानकारी शनिवार दोपहर 3 बजे मीडिया को दी गई। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, पुलिस लाइन से श्रीनिवास शर्मा को कोतवाली नगर, अयूब अली को थाना मंडी, निर्मल कुमार और प्रवीण कुमार को थाना कुतुबशेर भेजा गया है। जितेंद्र सिंह और सतीश कुमार को थाना जनकपुरी, जबकि रामसेवक और अशोक कुमार को थाना गागलहेड़ी में तैनाती मिली है। ओविंदर सिंह और अखिलेश कुमार बंसल को थाना फतेहपुर स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में, सौरभ, धीरज तोमर, तारिक वसीम और रण सिंह को नकुड़ थाने में तैनात किया गया है। अंकुर चौधरी को थाना चिलकाना, भोले शंकर और राजेंद्र कुमार को थाना सरसावा भेजा गया है। ऋषिपाल शर्मा और संजय शर्मा को थाना रामपुर मनिहारान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में देवबंद थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अशोक को थाना बड़गांव स्थानांतरित किया गया है। धीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना देवबंद, पवन कुमार को थाना बिहारीगढ़ भेजा गया है। सोहनवीर सिंह, मुकेश कुमार और चंद्रपाल सिंह को थाना गंगोह तथा अनुज कुमार को कोतवाली देहात की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी अभिनंदन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से थानों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
Source link
सहारनपुर में 26 सब इंस्पेक्टरों का तबादला:SSP अभिनंदन ने किया प्रशासनिक फेरबदल, तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश