Prayagraj Alumni Meet | Rajrishi Tandon University July 12 2026

प्रयागराज5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में 12 जुलाई को ‘पुरातन छात्र सम्मेलन 2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शांतिपुरम प्रयागराज स्थित यमुना परिसर के त्रिवेणी सामुदायिक भवन में होगा। इस सम्मेलन में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे और एक-दूसरे के साथ अनुभव साझा करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिलीप चौरसिया उपस्थित रहेंगे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर धनंजय चोपड़ा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के सहायक महाप्रबंधक निशांत दुबे विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य सत्यकाम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

पुरातन छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि यह आयोजन सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन को लेकर पूर्व छात्रों में काफी उत्साह है और अब तक लगभग 300 पुरातन छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है।

प्रोफेसर यादव ने यह भी बताया कि इस सम्मेलन में विश्वविद्यालय से जुड़े कई ख्यातिलब्ध और प्रतिष्ठित पूर्व छात्र भाग लेंगे, जो अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। यह मिलन समारोह विश्वविद्यालय के साथ छात्रों के भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *