कानपुर में युवक ने रिश्तेदारों के भी बनाए अश्लील VIDEO:आरोपी बोला- बाथरूम में छिपाकर रखता था कैमरा, ब्लैकमेल करने में मजा आता था


कानपुर पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में एक युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए। उसने बताया- वह अपने घर में आने वाले हर रिलेटिव का अश्लील वीडियो बनाता था। जब भी कोई रिलेटिव उसके घर आता तो वह बाथरूम में कैमरे छिपा देता था। क्लिप बनाने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करने में मजा आता था। वहीं साइबर टीम को आरोपी के दो मोबाइल मिले हैं। जब उसकी जांच की गई तो उसमें 20 से 25 अश्लील वीडियो थे। सोने के दौरान भतीजी को करता था बैडटच पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया- वह तीन साल से अपनी बहन, 10 साल की भतीजी के साथ भी गंदी हरकत कर चुका है। भतीजी के साथ बैडटच का भी आरोपी ने वीडियो बनाया है। आरोपी ने पुलिस को बताया- मेरे दिमाग में पोर्न ही घूमता रहता था। तीन साल पहले बहन का बाथरूम में कपड़े बदलते हुए वीडियो बनाया था। फिर मैंने उसी को ब्लैक मेल करके गंदी हरकत की। उसका भी मैंने प्राइवेट वीडियो बना लिया था। इसके बाद मेरा डर खत्म हो गया। आरोपी ने कहा- मैंने सोचा फिर अपने ही घर से वीडियो बनाता हूं। इसके बाद मैंने चाची और भाभी के भी प्राइवेट वीडियो बनाए। इसके बाद उनके साथ भी शारीरिक संबंध बनाए। यह था पूरा प्रकरण चमनगंज में डायपर बेचने वाले 26 साल के युवक ने अपनी बहन, 10 साल की भतीजी समेत घर आने जाने वाले रिश्तेदारों के पोर्न वीडियो बनाता था। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने गैलरी से अश्लील फोटो-वीडियो डिलीट कर गूगल ड्राइव में छिपाकर रखे थे,। जिस पर गूगल से इसकी जानकारी राष्ट्रीय लापता एवं शोषित बाल केंद्र के पोर्टल पर आई, फिर शिकायत दर्ज हुई। इसके बाद साइबर टीम ने आरोपी के मोबाइल नंबर,आईएमईआई नंबर, ई-मेल आइडी को ट्रेस कर चमनगंज से धर दबोच लिया। एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया था कि, गूगल ने जानकारी साझा की थी कि एक मोबाइल नंबर के गूगल ड्राइव पर छोटी-छोटी बच्चियों की अश्लील वीडियो अपलोड हैं। इस पर आरोपी की शिकायत लापता बच्चों को खोजने में मदद करने वाले पोर्टल पर आई थी, जिसका उद्देश्य बाल यौन शोषण को कम करना और बाल उत्पीड़न को रोकना है। इसके बाद साइबर सेल की टीम ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *