BJP-RSS आस्था के नाम पर लूट रहे:कांग्रेस सांसद हुड्डा बोले–सब ठीक, तो चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे क्यों हुए?


अयोध्या राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे में कथित हेराफेरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार और संघ परिवार पर बड़ा आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम पर जुटाया गया चंदा अब भाजपा-आरएसएस की राजनीतिक लूट का शिकार हो गया है। वे गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद रहे। हुड्डा ने 3 सवालों से सरकार को घेरा 22 जनवरी और 25 नवंबर के आयोजनों के खर्च पर उठाए सवाल हुड्डा ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि एसआईटी (SIT) अब राम मंदिर के बड़े आयोजनों के खर्चों की भी जांच कर रही है, जिसमें भारी-भरकम राशि खर्च की गई। इसमें 22 जनवरी 2024 को हुए प्राण–प्रतिष्ठा समारोह में 113 करोड़ रुपए खर्च किए। इस समारोह में 8000 अतिथि शामिल हुए थे। इसी तरह 25 नवंबर को हुए ध्वजारोहरण कार्यक्रम में भी ट्रस्ट ने 10.12 करोड़ खर्च किए। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि फर्जी रसीदों, नकद चढ़ावे और लेखा-जोखा में बड़े पैमाने पर हेराफेरी हुई है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी कृष्णमोहन को ट्रस्ट का नया महासचिव बनाया गया है, जिन पर इस पूरे मामले को दबाने और लीपापोती करने के आरोप सार्वजनिक हो चुके हैं। उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर का भी किया जिक्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा-आरएसएस ने न सिर्फ प्रभु श्री राम के चंदे को निशाना बनाया, बल्कि उत्तराखंड के प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ मंदिर से जुड़े हालिया दान घोटाले ने भी इनकी नीयत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गरीब, किसान और महिलाओं की मेहनत की गाढ़ी कमाई और श्रद्धा पर डाका डाला गया है। अजय राय बोले– “हमें दर्शन करने से रोका, खुद VIP बनकर घूम रहे” इस मौके पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “जब कांग्रेस के सांसद, विधायक और नेता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए, तो हमें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस के साथ भारी जद्दोजहद के बाद हमें दर्शन करने दिए गए, जबकि भाजपा और दूसरे दलों के लोगों के लिए वीआईपी व्यवस्था की गई। भाजपा सरकार छोटे कर्मचारियों को जेल भेजकर ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों को बचा रही है। उनके खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं हो रही?” कांग्रेस ने 5 प्रमुख मांगे रखी–

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *