"अखिलेश यादव से मिलने के लिए पैसे देने पड़ते हैं":अंबेडकरनगर में बोले ओम प्रकाश राजभर, कहा- वो केवल इस्लाम की राजनीति करते


उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को अंबेडकरनगर के सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए। राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया है कि अखिलेश यादव से मिलने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि उनके ही लोगों की शिकायत पर उन्होंने इस संबंध में ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया था। सनातन धर्म और इस्लाम पर टिप्पणी की कैबिनेट मंत्री राजभर ने सनातन धर्म और इस्लाम को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “सनातन भाईचारा, मेल-मिलाप और आपसी सद्भाव का संदेश देता है।” वहीं, इस्लाम को लेकर उन्होंने कहा, “इस्लाम नफरत सिखाता है।” राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव पहले केवल इस्लाम की राजनीति करते थे, लेकिन अब अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख सनातन की बात करने लगे हैं। राजभर ने समाजवाद की परिभाषा का उल्लेख करते हुए डॉ. राममनोहर लोहिया का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि सच्चा समाजवादी अपने नाम के आगे-पीछे जातिसूचक शब्द नहीं लगाता। राजभर ने सवाल उठाया कि जब अखिलेश सिंह यादव अपने नाम के साथ जातिसूचक शब्द लिखते हैं, तो समाजवाद कहां रह जाता है। सपा सरकारों पर हमला बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की चार बार सरकार रही और हर बार प्रदेश में गुंडागर्दी, लूट और हत्याओं का माहौल देखने को मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता मानसिक संतुलन खो चुके हैं, इसलिए पीडीए की अलग-अलग परिभाषाएं गढ़ रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *