इटावा में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर:भंडारे में जा रहे किसान की मौत, आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार


इटावा में ऊसराहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 10 बजे गांव में आयोजित भंडारा में जाते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक वृद्ध किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। रिदौली गांव निवासी मोहनलाल (70) शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकलकर गांव में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान भरथना रोड पर सड़क पार करते समय ऊसराहार की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *