चंदौली में 10 फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम:एसपी ने गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया, बोले- जल्द पकड़े जाएंगे


चंदौली में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 10 आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सभी आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे। एसपी के निर्देश पर इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट, सर्विलांस और संबंधित थानों की पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। सैयदराजा थाने के छह आरोपी सैयदराजा थाने में दर्ज मामलों में प्रतापगढ़ के भगवतपुरा निवासी शहजाद अली, प्रयागराज के मऊआइमा निवासी दिलशाद और सलमान डकैती के मामले में वांछित हैं। वहीं, गोहत्या और पशु क्रूरता के मामलों में वाराणसी के फूलपुर निवासी राजू विश्वकर्मा, भदोही के सुरियावां निवासी जयदेवी तथा नई दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी निवासी रमेश मौर्य भी फरार चल रहे हैं। सदर थाने के चार आरोपी भी इनामी सदर (चंदौली) थाने में दर्ज मामलों में जौनपुर के चंदवक निवासी श्याम सुंदर, कौशांबी निवासी रंजीत कुमार, सोनभद्र के ओबरा निवासी पशुपति नाथ और बिहार के कैमूर (चैनपुर) निवासी रविंद्र कुमार राम गोहत्या एवं पशु क्रूरता से जुड़े मामलों में वांछित हैं। एसपी बोले- जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि इनाम घोषित होने के बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी आएगी। उन्होंने पुलिस टीमों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *