![]()
बुलंदशहर जिले में भारी बारिश के अलर्ट के कारण शुक्रवार को नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया है। यह आदेश बुलंदशहर के जिलाधिकारी (DM) कुमार हर्ष के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि खराब मौसम और भारी जलभराव की आशंका के मद्देनजर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी बोर्ड (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई आदि) के स्कूलों को बंद रखा जाए। यह आदेश जिले के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और सीबीएसई/आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। यदि कोई स्कूल इस निर्देश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे भारी बारिश के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दें।
Source link
बुलंदशहर में भारी बारिश का अलर्ट:आज नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश