![]()
सेक्टर-123 में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण ने रीटेंडर कर दिया है। इसके तहत 15 दिन का समय आवेदन के लिए एजेंसियों को और मिल सकेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस बार कुछ एजेंसियों के आवेदन आ सकते हैं। जिसके चलते अगले महीने टेंडर की प्रक्रिया फाइनल हो सकेगी और फिर इसका निर्माण कराया जाएगा। बता दें कि इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पहले चरण की परियोजना की निर्माण लागत 71 करोड़ रुपये है। स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक, जेवलिन थ्रो का ग्राउंड, स्विमिंग पूल समेत अन्य सुविधाएं होंगी। साथ ही, फुटबाल ग्राउंड व दर्शकों को बैठने की जगह भी बनाई जाएगी। एक मल्टीपर्पज हॉल भी बनवाया जाएगा।
यहां पर 26.65 एकड़ जमीन पर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स व अन्य सुविधाएं बनेंगी।इस परियोजना में करीब कुल 145 करोड़ का लागत आनी है जिसमें पहले चरण में 71 करोड़ रुपये की लागत से काम कराया जाएगा। बाकी दूसरे चरण में कराया जाएगा। कॉम्प्लेक्स बन जाने के बाद इसको संचालन के लिए किसी एजेंसी को दिया जाएगा। कांप्लेक्स में इंडोर स्पोर्ट्स सुविधाएं
आउटडोर स्पोर्टस सुविधाएं जिमनास्ट की सुविधा
आसपास के सेक्टर व खिलाड़ियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
नोएडा में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम पर सेक्टर-21ए स्टेडियम है। यहां भी अधिकांश सुविधाएं है। लेकिन भीड़ होने की वजह से खिलाड़ी को स्थान नहीं मिल पाता। ऐसे में नया बनाया जा रहा स्पोर्टस कांप्लैक्स काफी हद तक उभरते हुए खिलाड़ियों को सहुलियत देंगे। इसके अलावा सेक्टर-122, , पर्थला, सेक्टर-119, 120, सेक्टर-121, सर्फाबाद और ग्रेनो वेस्ट के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। क्योंकि इस एरिया के एकदम सेंटर में यह स्पोर्ट्स काप्लेक्स बनाया जाएगा।
Source link
नोएडा स्पोर्टस कांप्लेक्स के निर्माण के लिए टेंडर जारी:71 करोड़ में बनाया जाएगा, 15 दिन में करना होगा आवेदन, 26.65 एकड़ में जमीन चिन्हित