![]()
गोरखपुर में भोजपुरी एसोसिएश ऑफ इंडिया ‘भाई’ की केंद्रीय कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव की निर्देश पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। संस्था के संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय प्रमुख अविनाश त्रिपाठी ने गुरुवार की शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. धर्मेंद्र सिंह को संगठन के संरक्षण और मार्गदर्शन के लिए भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया का संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. रूप कुमार बनर्जी को प्रदेश अध्यक्ष, शिवेंद्र पांडेय को गोरखपुर महानगर अध्यक्ष और ध्रुव श्रीवास्तव को क्षेत्रीय निदेशक बनाया गया है। इन सभी का कार्यकाल तीन साल के लिए प्रभावी रहेगा। अन्य जिलों में भी होगा विस्तार
अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भोजपुरी भाषा, साहित्य, लोककला और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए देशभर में संगठन को सशक्त बनाना है। इसीलिए जल्द ही उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों सहित विभिन्न राज्यों में भी संगठन का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को भोजपुरी के संरक्षण के अभियान से जोड़ा जा सके। यह निर्णय संगठन को और अधिक सक्रिय और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Source link
गोरखपुर में भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी गठित:MLC डॉ. धर्मेंद्र संरक्षक, डॉ. रूप प्रदेश अध्यक्ष बने