प्रयागराज में सुबह से झमाझम बारिश:तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी


प्रयागराज में बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे और बीच-बीच में रिमझिम बारिश का दौर जारी था। हालांकि, सुबह करीब 10 बजे के बाद मौसम अचानक बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। सिविल लाइंस समेत शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, करीब एक घंटे तेज बारिश होने के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है साथ में हवाएं भी चल रही है। जिले में आंधी, आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश होने की संभावना है। तेज बारिश से जलभराव की स्थिति लगातार हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई प्रमुख चौराहों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। देखें तस्वीरें….. पिछले 4 दिनों से हो रही बारिश 30-40km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल प्रोफेसर AR सिद्दीकी ने बताया कि मौसम अगले तीन दिनों तक इसी तरह रहेगा रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। बीच-बीच में तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30-40km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *