अयातुल्ला खामेनेई के तबाह घर का VIDEO:ईरान ने अंतिम संस्कार के ठीक पहले जारी किया, अमेरिका-इजराइल ने एक साथ 35 मिसाइलें गिराई थीं


ईरान सरकार ने बुधवार देर रात पहली बार दिवंगत सर्वोच्च नेता सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के आवासीय परिसर पर हुए हमले और उससे हुई तबाही का आधिकारिक वीडियो जारी किया। वीडियो 35 सेकेंड का है। यह ऐसे समय आया है, जब राजधानी तेहरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम चल रहा है। आज उन्हें मशहद में दफनाया जाएगा। खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के पहले दिन मारे गए थे। हमले में उनके परिवार के कई सदस्यों और 40 अफसरों की जान भी गई थी। इसमें खामेनेई की 14 महीने की पोती भी शामिल थी। अमेरिका-इजराइल ने एक साथ 35 मिसाइलें गिराई थीं। अयातुल्ला अली खामेनेई के आवास की फोटो खामेनेई के आवास का नाम ‘बैत-ए-रहबरी’ था, सामान्य सा दिखता था खामेनेई के आवास का नाम ‘बैत-ए-रहबरी’ था। यह अत्यधिक सुरक्षित सरकारी परिसर था, जो तेहरान के मध्य में स्थित था। यही उनका आधिकारिक आवास, कार्यालय और सत्ता का प्रमुख केंद्र था। आवास की खासियत… आवास की 5 फोटोज… खामेनेई ईरान के राष्ट्रपति भी रहे आयतुल्ला खामेनेई 1989 में रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद से ईरान के सर्वोच्च नेता के पद पर काबिज थे। ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के दौरान, जब शाह मोहम्मद रजा पहलवी को हटाया गया तो खामेनेई ने क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई थी। इस्लामिक क्रांति के बाद खामेनेई को 1981 में राष्ट्रपति बनाया गया। वह 8 साल तक इस पद पर रहे। 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर खुमैनी की मौत के बाद उन्हें उत्तराधिकारी बनाया गया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *