![]()
कानपुर देहात के रूरा कस्बे में एक महिला से बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि फल खरीदने के दौरान मोलभाव को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, फल विक्रेता और कुछ अन्य दुकानदारों ने महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौके पर मौजूद लोग महिला को बचाने के बजाय तमाशबीन बने रहे और कई लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। यह घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में महिला के साथ हुई बर्बरता कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। शिकायत पर रूरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि इतनी गंभीर मारपीट के बावजूद एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वीडियो वायरल न होता तो शायद यह मामला सामने नहीं आता। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे ठेले लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर पहले भी विवाद होते रहे हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। यह घटना कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के सरकारी दावों पर भी सवाल उठाती है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कानपुर देहात में महिला से बीच सड़क मारपीट, VIDEO:फल के मोलभाव पर विवाद, पुलिस ने NCR दर्ज़ कर मामले को किया रफादफा