बिजनौर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल टावर पर चढ़ा था, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा


बिजनौर की शहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार देर शाम 5 बजे जानकरी दी। आरोपी का चालान कर दिया। इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पीड़िता के पिता ने 7 जुलाई को शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि साहिब पुत्र रियासत ने उनकी नाबालिग बेटी को अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने अश्लील वीडियो और तस्वीरें बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परेशान होकर यह पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि जब पीड़िता के परिजनों ने वीडियो डिलीट करने को कहा, तो रियासत, साहिब और सुहैल ने उनके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपी साहिब 3 जुलाई को सुबह 11 बजे गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया था, जिससे मौके पर काफी लोग जमा हो गए थे। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 8 जुलाई को कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिब पुत्र रियासत को गिरफ्तार किया। वह फरीदपुर काजी उर्फ खेड़की, थाना कोतवाली शहर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *