कोलकाता में TMC की रैली,ममता ने शख्स को थप्पड़ मारा:BJP कार्यकर्ताओं से हिंसक झड़प, अंडे फेंकने का आरोप


पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के रेप-मर्डर के विरोध में बुधवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की युवा इकाई ने रैली निकाली। इस दौरान BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच कई जगह हिंसक झड़प हो गई। TMC रैली बालीगंज फाड़ी से शुरू होकर हाजरा क्रॉसिंग तक पहुंची। इस दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने रैली का विरोध करते हुए नारेबाजी की और TMC के खिलाफ प्रदर्शन किया। TMC का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके। वहीं पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी अपने घर के बाहर एक आदमी को थप्पड़ मारते देखा गया। ममता ने कहा कि बंगाल में पूरी तरह से अराजकता फैल गई है। बंगाल पुलिस BJP कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *