![]()
एटा में जन अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो के दौरान हनुमान जी की वेशभूषा में प्रदर्शन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अपर जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा। यह घटना लखनऊ में 5 मई को भाजपा कार्यालय पर आयोजित नितिन नवीन के रोड शो के दौरान हुई थी। एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग हनुमान जी की वेशभूषा में नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। जन अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि इस प्रदर्शन से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और इसे धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया गया है। इसी के विरोध में पार्टी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन अपर जिला मजिस्ट्रेट संगमलाल को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर अध्यक्ष अमन सक्सेना, अरुण उपाध्याय, राजीव उपाध्याय, सूर्यकांत पाठक, रवि गुप्ता, विशाल पंडित, नितिन वशिष्ठ और रामकृष्ण द्विवेदी शामिल थे।
Source link
भाजपा रोड शो में हनुमान वेशभूषा पर विवाद:एटा में जन अधिकार मोर्चा ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप उच्चस्तरीय जांच मांगी