![]()
बलिया के फेफना थाना में मंगलवार रात मामूली विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। थम्हनपूरा गांव के बंधे पर हुई वारदात में 18 वर्षीय ऋषिकांत दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में उनके पेट, सीने और बाजू पर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजन घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमले के आरोपी अभिषेक पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, थम्हनपूरा गांव निवासी ऋषिकांत दुबे पुत्र दिनेश कुमार दुबे उर्फ गुड्डू मंगलवार रात अपने दोस्त हलचल के साथ गांव के बंधे पर बात कर रहे थे। इसी दौरान हसनपुरा गांव निवासी अभिषेक पासवान बाइक से वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और अभिषेक ने चाकू निकालकर ऋषिकांत पर हमला कर दिया। आरोपी ने पेट, छाती और बाजू पर कई वार किए। घायल हालत में जमीन पर पड़ा मिला युवक हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर ऋषिकांत के परिजन मौके पर पहुंचे। वहां युवक घायल हालत में जमीन पर पड़ा मिला। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। फिलहाल उसका उपचार वाराणसी में कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमला करने के बाद अभिषेक पासवान ने कथित तौर पर उसी चाकू से खुद पर भी वार किया था। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार फेफना थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि घटना में घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां से गंभीर हालत में उसे वाराणसी रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अभिषेक पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
बलिया में युवक पर चाकू से कई वार:पेट-सीने और बाजू में लगी चोट; वाराणसी रेफर, आरोपी गिरफ्तार