![]()
फतेहपुर में मंगलवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय की मौत हो गई। यह घटना थरियांव थाना क्षेत्र के दिहुली मोड़ स्थित नेशनल हाईवे-19 पर रात करीब 11 बजे हुई। टक्कर के बाद गाय लगभग 300 मीटर तक घिसटती चली गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी समाजसेवी गणेशी दद्दा ने बताया कि गाय सड़क पार कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर थरियांव थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह और सीसी टीम प्रभारी सतीश पवार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल यातायात को सुचारु कराया और मृत गाय को हाईवे से हटवाया ताकि कोई अन्य दुर्घटना न हो। इसके बाद, जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार रात में ही गाय का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। समाजसेवी गणेशी दद्दा ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। सीसी टीम प्रभारी सतीश पवार ने भी बताया कि हाईवे पर दुर्घटनाओं की सूचना कई बार एनएचएआई को दी जाती है, लेकिन उनकी टीम अक्सर समय पर नहीं पहुंचती। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर पशुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी इंतजाम करने और हादसों के बाद संबंधित एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
Source link
फतेहपुर में अज्ञात वाहन ने गाय को रौंदा:300 मीटर घसीटने से मौत, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार