गाजियाबाद में बारिश से 5 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान:रात में हल्की बारिश और सुबह भी बूंदाबांदी, भीषण गर्मी से राहत


गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है। आज बुधवार तड़के भी हल्की बारिश होती रही। जिससे तापमान में गिरावट आई है। इससे पहले मंगलवार दोपहर से लेकर शाम तक रुक रुककर बारिश होती रही। मंगलवार आधी राहत भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भी बारिश की संभावना जताई है। तापमान में एक साथ आई गिरावट मंगलवार दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। 15 से 20 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चली। जहां मध्यम मध्यम दर्जे की बारिश हुई। गाजियाबाद से सटे हापुड़, नोएडा, दिल्ली में भी बारिश हुई। आज बुधवार सुबह न्यूतनत तापतान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। एक दिन पहले बारिश की तस्वीरें देखिए… अगले 24 घंटे में बारिश के संकेत मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में कुछ गिरावट आएगी और उमस से राहत मिली है। शहर में कई जगह जल भराव भी हुआ। सबसे खराब स्थिति लोनी की रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *