![]()
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए सेशन के लिए सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज में ‘सब्जेक्ट एक्सपर्ट’ की भर्ती की जाएगी। मंगलवार दोपहर 12 बजे जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यूनिवर्सिटी अलग-अलग विभागों और संस्थानों में कुल 84 पदों पर भर्ती करेगी। यह नियुक्तियां प्रति व्याख्यान (पर-लेक्चर बेसिस) के आधार पर होंगी और इसके लिए 13 से 17 जुलाई तक वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे, जो सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे। उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ तय तारीख पर पहुंचना होगा। इन सब्जेक्ट्स में नियुक्तियां होंगी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (12), कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (10), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (5), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (3) सहित विभिन्न विषयों में नियुक्तियां होंगी। इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एंड नेचुरल साइंसेज में 10, बीए एलएलबी में 5, जनसंचार एवं पत्रकारिता में 4, इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में 2 और ललित कला एवं संगीत विभाग में 2 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा होटल मैनेजमेंट, एमबीए/बीबीए, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, एनवायरनमेंटल साइंस, एक्वाकल्चर साइंस और संगीत के विभिन्न विषयों के लिए भी एक्सपर्ट्स चुने जाएंगे। सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा इंटरव्यू
शेड्यूल के मुताबिक इंटरव्यू 13, 14, 15, 16 और 17 जुलाई को सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे। उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ तय तारीख पर पहुंचना होगा। चुने गए एक्सपर्ट्स को यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार भुगतान दिया जाएगा। फॉर्म और पूरी जानकारी डीडीयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। पढ़ाई का स्तर और मजबूत होगा- कुलपति कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि इस भर्ती से कोर्सेज में पढ़ाई का स्तर और मजबूत होगा। छात्रों को प्रैक्टिकल व आधुनिक शिक्षा मिलेगी। काबिल शिक्षकों के लिए यूनिवर्सिटी से जुड़ने का यह एक बेहतरीन मौका है।
Source link
DDU में 84 'सब्जेक्ट एक्सपर्ट' की होगी भर्ती:13 से 17 जुलाई तक वॉक-इन इंटरव्यू, प्रति-लेक्चर के आधार पर मिलेगी नौकरी