जेई को जान से मारने की धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार:बागपत में विद्युत विभाग के जेई को फोन पर मिली थी धमकी


बागपत पुलिस ने विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) को जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों ने लगभग एक महीने पहले फोन पर जेई को धमकी दी थी और सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे चेकिंग अभियान के दौरान इन दोनों आरोपियों को पकड़ा। शहर कोतवाली में 7 जून को अवर अभियंता मोहम्मद आसिफ ने इस संबंध में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जेई आसिफ ने अपनी तहरीर में बताया था कि उन्हें व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से फोन पर गोली मारने की धमकी मिली थी और उनके कार्य में बाधा उत्पन्न की गई थी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान गांधी गांव निवासी गुड्डू उर्फ मनीष और कन्हैया उर्फ अंकुर के रूप में हुई है। दरोगा धीरज कुमार ने बताया कि अवर अभियंता को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *