![]()
देवरिया जिले के लार क्षेत्र में रविवार शाम नदी में डूबे एक युवक का शव मंगलवार सुबह पीड़रा पुल के पास बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुशीनगर जिले के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के उसका टोला कटाई तनपुरवा निवासी मुकेश यादव (35) पुत्र सत्यनारायण यादव रविवार शाम करीब सात बजे जिगनिहवा क्षेत्र में अपने दो साथियों के साथ नाव से नदी पार कर रहे थे। वे काम खत्म होने के बाद वापस लौट रहे थे। वापसी के दौरान नाव में पानी भरने लगा। इस पर दो साथी तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन मुकेश यादव नदी में कूदकर तैरते हुए पार करने का प्रयास करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीच धारा में पहुंचने के बाद मुकेश यादव डूब गए। रविवार को तलाश शुरू घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने रविवार को ही मुकेश की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पीड़रा पुल के पास नदी में उनका शव उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराई और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लार थाने के एसएसआई सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शव बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।
Source link
नदी में डूबे युवक का शव मिला:देवरिया में दूसरे दिन पीड़रा पुल के पास बरामद, पोस्टमार्टम को भेजा