![]()
मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके का फायदा उठाते हुए कार सहित फरार हो गया। इस हादसे में 7 युवकों के गंभीर चोट आई है। 4 युवकों को मथुरा भर्ती कराया है जबकि 3 को भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा मंगलवार को सुबह 6 बजे करीब हुआ। सौंख गोवर्धन रोड पर हुआ हादसा मंगलवार की सुबह थाना मगोर्रा क्षेत्र के बचगांव के रहने वाले युवा मॉर्निंग वॉक पर निकले। यह लोग सौंख गोवर्धन रोड पर वॉक कर रहे थे तभी पीछे से आई KIA गाड़ी ने इनमें टक्कर मार दी। तेज रफ्तार गाड़ी चला रहे चालक ने एक के बाद एक 7 युवकों को टक्कर मारी और मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे की जा जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। खबर अपडेट हो रही है
Source link
मथुरा में हिट एंड रन मामला:वॉक पर निकले युवकों को मारी टक्कर, 7 युवक हुए हादसे का शिकार