![]()
कानपुर शहर में तापमान में गिरावट के बावजूद उमस ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी। सुबह से आसमान में आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन बीच-बीच में निकली तेज धूप ने गर्मी का एहसास बरकरार रखा। दिनभर हवा में नमी अधिक रहने से लोग पसीने से तरबतर रहे। सड़कों पर निकलने वाले राहगीर उमस से परेशान नजर आए, जबकि शाम करीब चार बजे के बाद आसमान में घने बादल छा गए। दो डिग्री गिरा तापमान सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री की गिरावट के साथ 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 84 प्रतिशत रहने के कारण दिनभर उमस बनी रही। शाम को सड़कों पर निकले लोग देर शाम बादल छाते ही लोगों ने पार्कों व मॉल आदि का रुख किया। शाम को सड़कों में भीड़ भी देखी गई लेकिन उमस से लोग बेहाल दिखे। गंगा बैराज स्थित मैगी प्वाइंट पर लोग पहुंचे लेकिन गंगा का किनारा होने के बाद भी उमस से बेहाल नजर आए। 09 जुलाई तक बारिश के आसार मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहेगा। 09 जुलाई तक शहर में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।
Source link
बादल छाने से पारा गिरा, उमस ने किया बेहाल:9 जुलाई तक बारिश के आसार, बीच-बीच में धूप बढ़ाएगी गर्मी