बिजली कनेक्शन कटने पर दिव्यांगों का प्रदर्शन:DVVNL एमडी की गाड़ी रोकी,बोले- छूट आने तक कनेक्शन न काटे, मोहलत दी जाए


आगरा डीवीएनएल की प्रबंध निदेशक की गाड़ी के आगे दिव्यांग धरने पर बैठ गए। दिव्यांगों का आरोप है कि पिछले 6 महीने से उन्हें पेंशन नहीं मिली है। ऐसे में बिजली का बिल जमा करना उनके लिए संभव नहीं है। दिव्यांगों का कहना है कि विभाग लगातार बिल जमा करने का दबाव बना रहा है। बिल न जमा करने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। गर्मी के मौसम में कनेक्शन कटने से घर के बच्चों, बुजुर्गों और खुद दिव्यांगों को भारी दिक्कत हो रही है। संस्था के पदाधिकारियों ने एमडी से मांग की कि जब तक सरकार की तरफ से दिव्यांगों और गरीबों को बिजली बिल में मिलने वाली छूट नहीं आ जाती, तब तक बिल जमा करने के लिए मोहलत दी जाए। साथ ही कनेक्शन काटने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। एक दिव्यांग ने बताया कि वह हर महीने पेंशन के भरोसे घर चलाता है। पेंशन ही नहीं आई तो दवा, राशन और बिजली का बिल कहां से जमा करे। कई बार विद्युत कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर सभी को एमडी की गाड़ी रोकनी पड़ी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने दिव्यांगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल डीवीएनएल के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *