UPPSC LT Grade Exam | 19 Appeals Rejected, 7 Candidates Get Relief

प्रमोद कुमार यादव | प्रयागराज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) के संगीत विषय की मुख्य परीक्षा में सात अभ्यर्थियों को राहत दी है। ये अभ्यर्थी अब 11 जुलाई को होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। आयोग ने पूर्व में निरस्त किए गए 117 अभ्यर्थनों में से अपील करने वाले 26 अभ्यर्थियों के मामलों की विस्तृत सुनवाई की थी।

आयोग के अनुसचिव शैलेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों की विज्ञापन के प्रावधानों के तहत गहन समीक्षा की गई। इस प्रक्रिया के बाद आयोग ने अपना अंतिम निर्णय सुनाया। जांच के बाद सात अभ्यर्थियों की अपील स्वीकार कर ली गई है। इन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में औपबंधिक (Provisional) रूप से प्रवेश दिया गया है। सफल अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक हैं: 0025246, 0234499, 0628298, 1050463, 1062126, 1129030, और 1154902।

वहीं, शेष 19 अभ्यर्थियों के अपीलीय प्रत्यावेदनों को आयोग ने अस्वीकार कर दिया है। आयोग के अनुसार, इन अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रत्यावेदनों में कोई भी नवीन तथ्य नहीं था, जिसके कारण उन्हें निक्षेपित कर दिया गया। इन अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक इस प्रकार हैं: 0016455, 0226036, 0293271, 0317797, 0425909, 0484372, 0544646, 0545281, 0578469, 0609612, 0708004, 0823716, 0842267, 0899645, 0905947, 0948203, 0978202, 0997939, और 1008055।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *