राहुल द्रविड़ के बेटे की फिफ्टी के बावजूद भारत हारा:अन्वय ने 87 रन बनाए; श्रीलंका U-19 8 विकेट से जीता; सीरीज 1-1 से बराबर


भारत U-19 को दूसरे यूथ वनडे में श्रीलंका U-19 ने 8 विकेट से हरा दिया। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने 67 गेंदों पर 87 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। श्रीलंका के ओपनर दिमंथा महाविथाना ने नाबाद 155 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। 4 जुलाई को पहला वनडे भारत ने 4 विकेट से जीता था।। हंबनटोटा में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 47.2 ओवर में 285 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 48 ओवर में 2 विकेट पर 291 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। 81 रन पर 4 विकेट, फिर अन्वय-राजपूत ने संभाली पारी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 19वें ओवर तक 81 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ और अर्जुन राजपूत ने पांचवें विकेट के लिए 145 रन जोड़कर पारी संभाली। 17 साल के अन्वय ने 67 गेंदों में 87 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उन्होंने 47 गेंदों में अपना पहला यूथ वनडे अर्धशतक पूरा किया। अर्जुन राजपूत ने 81 गेंदों पर 76 रन बनाए। राजपूत 221 के स्कोर पर दिमंथा महाविथाना के थ्रो पर रन आउट हुए। इसके बाद अन्वय भी शतक से 13 रन पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गिम्हान मेंडिस का शिकार बने। उनके आउट होने के बाद भारत ने आखिरी 3 विकेट सिर्फ 22 रन में गंवा दिए। महाविथाना की 155 रन की पारी से श्रीलंका की आसान जीत 286 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका को पहला झटका जल्दी लगा, लेकिन इसके बाद दिमंथा महाविथाना ने मैच पूरी तरह अपने नाम कर लिया। उन्होंने 153 गेंदों पर नाबाद 155 रन बनाए। महाविथाना ने पहले सेनुजा वेकुनागोड़ा (60) के साथ दूसरे विकेट के लिए 103 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान विमथ दिनसारा (56)* के साथ तीसरे विकेट के लिए 163 रन की नाबाद साझेदारी कर श्रीलंका को 8 विकेट से जीत दिला दी। गिम्हान मेंडिस ने झटके 5 विकेट श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गिम्हान मेंडिस ने 41 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्होंने अन्वय द्रविड़ समेत भारतीय लोअर ऑर्डर को जल्दी समेट दिया। अन्वय का दूसरा यूथ वनडे, पहली बड़ी पारी यह अन्वय द्रविड़ का सिर्फ दूसरा यूथ वनडे था। पहले मुकाबले में वह 14 रन ही बना सके थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने जिम्मेदारी भरी पारी खेली। अन्वय हाल ही में वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक अंडर-19 टीम के कप्तान रहे थे, जहां उन्होंने 220 रन बनाए थे। इससे पहले 2025 में वह इंडिया-बी अंडर-19 टीम की ओर से अफगानिस्तान अंडर-19 के खिलाफ ट्राई सीरीज भी खेल चुके हैं। द्रविड़ परिवार के लिए यादगार सप्ताह अन्वय के बड़े भाई समित द्रविड़ ने भी रविवार को KSCA महाराजा टी-20 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 25 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाने के साथ 2/23 का गेंदबाजी प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाई। समित 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम में चुने गए थे, लेकिन घुटने की चोट के कारण दौरे से बाहर हो गए थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *