![]()
आजमगढ़ जिले के पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले आरोपी को सोमवार शाम 4:00 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी मालदीव का फर्जी वर्क परमिट उपलब्ध कराता था। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने ठगी की घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही आरोपी ने फर्जी वर्क परमिट तैयार करके व्हाट्सएप और हार्ड कॉपी के माध्यम से उपलब्ध करा दिया जब डॉक्यूमेंट की जांच की गई तो पूरी तरह से फर्जी पाया गया जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई मर्चेंट नेवी में नौकरी कर चुका है आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी मुकेश यादव मर्चेंट नेवी में नौकरी कर चुका है वहां कार्य करने के दौरान विभिन्न राज्यों के श्रमिकों और मजदूरों से उसकी पहचान हो गई जो विदेश में रोजगार करने के इच्छुक हैं अभियुक्त ने इन्हीं पुराने संपर्कों का दुरुपयोग करते हुए स्वयं को विदेश में नौकरी और वीजा उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति बात कर विश्वास जीता आरोपी ने आकर्षक वेतन और नौकरी दिलाने का झांसा दिया इसी आधार पर ठगी की गई अभी तक तीन आरोपियों से ठगी का मामला आया है जिनमें दो पीड़ितों से 21000-21000 जबकि एक पीड़ित से ₹35000 की ठगी की घटना को अंजाम दिया था आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।
Source link
विदेश में नौकरी के नाम पर साइबर ठगी:आरोपी को किया गया गिरफ्तार, मर्चेंट नेवी में कर चुका है नौकरी