![]()
लाल कुआं के दूसरी पटरी पर यदुनाथ सान्याल-नजरबाग वार्ड है। यहीं मॉडल हाउस पार्क है। विधानभवन प्रतियोगिता में टॉप पर रहने वाले इस पार्क को नगर निगम ने बदहाल कर दिया है। लोगों ने विरोध कर IGRS पल शिकायत की। अधिकारियों ने इसपर झूठी रिपोर्ट लगा दी। लोगों ने अधिकारियों से संपर्क किया, रिजल्ट शून्य रहा। इसी पार्क का रंग रोगन भी एक साल पहले हुआ था। पार्क से सटा मॉडल मॉन्टेसरी स्कूल भी नगर निगम का है। यहां सुंदरीकरण का काम चल रहा, जिसका मलबा पार्क में कई दिनों से पड़ा है। स्कूल की ही बिल्डिंग से बारिश से गिरने वाले पानी के लिए दूसरी नाली और पाइप डाली जा रही, जबकि नाली और पाइप पहले से मौजूद है। लोगों का आरोप है कि स्कूल में सुंदरीकरण के नाम खिड़कियां और दरवाजे हटा दिए गए। जबकि यह सात-आठ साल पहले लगे थे। अच्छी हालात में थे। वार्ड में डोर-टु-डोर कूड़ा कलेक्शन, सीवर ओवरफ्लो की समस्या और एक साल पहले बनी सड़क के उखड़ने का आरोप भी लोगों ने लगाया है। इसके साथ ही वार्ड के हाईराइज बिल्डिगों में चलने के हालात भी नहीं है। यहां पर फायर सेफ्टी के नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है। इससे आग लगने पर बड़ी दुर्घटना की संभावना है। दैनिक भास्कर एप ‘वार्ड परिक्रमा’ मुहिम चला रहा है। इसके तहत नगर निकाय के वार्डों की वास्तविक स्थिति जानने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में हमारी टीम वार्ड नंबर-9 कल्याण सिंह में पहुंची। यहां के प्रमुख कॉलोनियों, मोहल्लों, इलाकों का हाल जाना। निवासियों से बात कर उनकी समस्या समझने की कोशिश की। पहले ग्राउंड रियलिटी की 4 तस्वीरें देखिए- क्षेत्र की बड़ी समस्याएं- नगर निगम ने खराब किया पार्क- 25 साल से मॉडल हाउस में स्थित नगर निगम का पार्क विधान भवन की प्रतियोगिता में अव्वल रहा है। अब इस पार्क को पिछले आठ महीने में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से बदहाल कर दिया गया है। आरोप है कि पार्क को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर मलबे के ढेर में बदल दिया गया। इसके साथ पार्क के जिम और झूलों की स्थिति भी खराब कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके कारण पार्क में रोजाना लोग टहल नहीं पा रहे। 21 जून को योग दिवस के मौके पर पार्क में कार्यक्रम का आयोजन भी नहीं हो सका। पार्क से सटे स्कूल में वार्ड विकास निधि से योग कक्ष बनाया गया था। इसका उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री और पूर्व मेयर दिनेश शर्मा ने किया था। इसे भी खत्म कर दिया गया। इसके सामान को नष्ट करने का भी आरोप है। स्कूल मेंटेनेंस के नाम पर पैसे की बर्बादी- मॉडल मांटेसरी स्कूल को मार्डन करने के नाम पर पूर्व पार्षद विनोद बंसल समेत स्थानीय लोगों ने नगर निगम के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जो खिड़की,दरवाजे सात-आठ साल पहले बने थे। उसे बदलकर नया लगाया जा रहा। खिड़कियां पूरी तरह से अच्छी थी, लेकिन इसे हटाकर यहां पर स्टील की रेलिंग लगाई जा रही। फर्श भी बदलने की तैयारी है। जबकि इसकी स्थिति अभी अच्छी है। मौके पर बरसात का पानी निकलने के लिए पाइप अच्छे हालात में बने हुए हैं। जबकि नगर निगम की तरफ से यहां पर पिलर बनाकर फिर से बरसात का पानी निकासी के लिए पाइप डाली जा रही है। मेडसिन मार्केट में सुरक्षा से खिलवाड़- नया गांव पूर्वी इलाके में मेडिसिन मार्केट है। यहां पर सैकड़ों दुकानें एक ही बिल्डिंग में हैं, लेकिन अग्नि सुरक्षा से जुड़ा हुआ कोई उपाय नहीं है। बिजली के तार लटके हुए हैं। तारों का मकड़जाल पूरे क्षेत्र में हैं। इंटरनेट केबलें भी बिजली के खंभों पर लटकी हुई है। इसके कारण अगर कभी आग का हादसा होता है तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसी के पास में स्थित शिवाजी मार्केट में भी यही हाल बना हुआ है। वाहन गलियों में बेतरतीब ढंग से खड़े हुए हैं। इसके कारण चलने तक का रास्ता नहीं बचता है। इससे आपातकालीन स्थिति में बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अब लोगों की समस्याएं पढ़िए- एक साल पहले बनी सड़क उखड़ गई नया गांव पूर्वी में रहने वाले फरहान अली ने बताया- नया गांव सवेरा गेस्ट हाउस के पास से जाने वाली सड़क एक साल पहले बनी थी। अब उखड़ने लगी है। क्षेत्र में लाइट की समस्या रहती है। नालियां बंद रहती हैं, गंदी पड़ी हुई है। कोई आज तक साफ ही नहीं करने आया है। अक्सर यह दिक्क्त होती है। क्या किया जाए हम लोग शिकायत करके थक चुके हैं। बरसात होती है तो जलभराव भी होता है। परवेज अख्तर ने बताया कि समस्या है कि सड़क खराब हो गई है। एक साल पहले ही बनी थी। नालियां फुल हो जाती हैं तो जलभराव हो जाता है। बारिश में समस्या और अधिक बढ़ जाती है। मामले में पार्षद कामरान बेग से निवेदन है कि वह समस्या का समाधान करें। विधानभवन में टॉप रहने वाले पार्क को निगम ने किया खस्ताहाल उमेश मॉडल हाउस में रहते हैं। उनका कहना है कि घर के पास में कूड़ा घर है। रिहायशी क्षेत्र में होने के कारण लोग परेशान हैं। कोई काम नहीं हो रहा है। पार्क की स्थिति सही नहीं है। पार्क में अब कोई नहीं जाता है। पहले यह टॉप का पार्क था। इसे नगर निगम के लोगों ने बर्बाद करा दिया है। ट्यूबवेल लगवाने से खराब हो गया पार्क अजय कुमार गुप्ता मॉडल हाउस में रहते हैं। वह बताते हैं कि पार्क बहुत अच्छा पहले था। इसके बाद यहां ट्यूबवेल लगने लगा। इससे पार्क खराब हो गया है। हैविएट रोड पर जाम लगता है। मॉडल हाउस के आसपास रात में गाड़ियां खड़ी होती हैं। इसके कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। हमारे यहां जो सड़क बनी हुई है, वह एक साल पहले बनी है। वह उखड़ने लगी है। नालियां भी इसकी नहीं बनी है। स्कूल में फंड के दुरुपयोग का आरोप विनोद बंसल पूर्व पार्षद हैं। वह बताते हैं कि पार्क को देखने के लिए अमृत योजना के तहत लोग आते थे। कौशल विकास का काम यहां पर होता था। यह विभिन्न प्रदेशों के लिए मॉडल था। राज भवन प्रतियोगिता में यह पार्क पहले स्थान पर है। पार्क में अधिकारी सही ढंग से काम नहीं कर रहे। अधिकारी इसकी उपेक्षा कर रहे हैं। पहले यहां पर वार्ड विकास निधि से लाइब्रेरी और योग के लिए कमरे बनवाए गए थे,लेकिन इसे भी खत्म कर दिया गया। इसमें सुबह स्कूल के बच्चों के लिए था, जबकि शाम के समय में लोगों के लिए। सामनों को हटा दिया गया। योग दिवस पर पार्क में कार्यक्रम नहीं हो सका। हम असहाय हो गए हैं। हमने अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त से बात की तो वह हमको धमकाने लगे कि यह हमारा पार्क है। पार्षद ने माना- वार्ड में सीवर और जलभराव की समस्या है पार्षद कामरान बेग ने बताया कि कटरा मकबूलगंज में सीवर की समस्या है। यहां पर सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या होती है। स्मार्ट सिटी ने जो लाइन डाली थी। वह शिवाजी मार्ग में मिला दिया। इससे बहुत दिक्क्त है। इसमें सीवर लाइन डालने के लिए प्रस्ताव दिया है। मॉडल हाउस के स्कूल में पैसे की बर्बादी के आरोप को उन्होंने दरकिनार किया। स्कूल के इंटरफेरेंस से उनका कोई मतलब नहीं है। ठेकेदार तक को नहीं जानते हैं। 15 वें वित्त और अव्स्थापना पर होने वाले काम 5 फीसदी के नीचे टेंडर पर ही होना चाहिए। गुणवत्ता की जिम्मेदारी इंजीनियर की होनी चाहिए। तभी अप्रूव किया जाए। वहीं, पार्क की बदहाली की बात पर उन्होंने कि ट्यूबवेल बनना जरूरी था। अब पार्क को मेंटेंन किया जाना चाहिए। अपर नगर आयुक्त जनता के पैसा से सैलरी पाते हैं, तब अपर नगर आयुक्त बने हैं। स्कूल के आगे नाली बनाई जा रही है। यहां पर मोटे-मोटे पिलर लटकाए जा रहे हैं जबकि यह अभी ठीक है दो नालियां क्यों बनाई जा रही हैं? स्कूल में पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। जो खिड़की दरवाजे अभी आठ साल पहले लगे थे, उन्हीं को फिर से बदला जा रहा है जबकि उनके हालात अच्छे हैं। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया- स्कूल के रेनोवेशन का काम चल रहा है। यहां पर खिड़की दरवाजे और फर्श को सही किया जा रहा। स्कूल को पूरी तरह से मॉडर्न बनाया जा रहा है। पार्क में गंदगी, कंस्ट्रक्शन और डिमॉलिश वेस्ट को साफ कर दिया जाएगा। पार्क में बोरिंग होने के कारण थोड़ा सामान वहां पड़ा था। —————————– इस वार्ड को भी जानिए- लखनऊ में LDA पर मनमाना सड़क बनाने का आरोप : पॉश कॉलोनियों के झुग्गी जैसे हालात, सरकारी जमीनों पर खुले लकड़ी बाजार भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड में एलडीए के अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़क निर्माण में घोटाला किया है। इसकी शिकायत के बाद अधिकारियों ने लीपापोती की। वार्ड में सीवर की दुर्गंध के बीच पॉश इलाके में मलिन बस्ती जैसे हालात हुए पड़े हैं। मौके पर काम कर रही कार्यदाई संस्था स्वेज इंडिया के पास में संसाधनों की कमी होने और अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लापरवाही करने का आरोप लोगों ने लगाया है। पार्कों की स्थिति वार्ड में अच्छी है। (पूरी रिपोर्टर पढ़िए)
Source link
नजरबाग में ऊंची बिल्डिंगें, संकरे रास्ते:निकलने की जगह नहीं; नगर निगम मॉडल हाउस बर्बाद कर रहा, IGRS पर रिपोर्ट गलत