सराफा व्यापारी लूटकांड का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार:कौशांबी में 27 जून को बदमाशों ने सुनार से की थी लूट, दो आरोपी पहले मुठभेड़ में पकड़े जा चुके


कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूट के माल से तैयार की गई करीब 315 ग्राम चांदी की सिल्ली, एक मोबाइल फोन और 1,714 रुपए नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने जेवरों की पहचान छिपाने के लिए उन्हें गलाकर सिल्ली बना दी थी। पुलिस के मुताबिक, 27 जून 2026 की शाम करीब 7:15 बजे सराफा व्यापारी गणेश प्रसाद सोनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। समदा चौराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल और जेवरात, नकदी व जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग लूट लिया था। घटना के संबंध में मंझनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। दो आरोपी पहले ही मुठभेड़ में पकड़े जा चुके मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार चल रहे तीसरे आरोपी मुकेश सोनी पुत्र शिवशंकर सोनी, निवासी पूरे नन्हा शुक्ला, हीरागंज बाजार, थाना कुंडा (प्रतापगढ़) को कचहरी रोड नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। जेवर गलाकर बनाई सिल्ली, बाजार में बेचने की थी तैयारी पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि लूट के दौरान मिले सोने-चांदी के जेवरों की पहचान छिपाने के लिए उन्हें गलाकर सिल्ली बना दी गई थी, ताकि उन्हें आसानी से बाजार में बेचा जा सके। आरोपियों ने लूट के माल का आपस में बंटवारा कर लिया था और उसके हिस्से में यही चांदी की सिल्ली आई थी। आरोपी पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश सोनी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ प्रतापगढ़ और मिर्जापुर जनपदों में डकैती, गैंगस्टर समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय में पेश कर भेजा गया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी भी जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *