मुरादाबाद में मां-बेटी पर हमला:बच्चों के विवाद के बाद बवाल, दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की


मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद मोहल्ले में बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शनिवार देर रात कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला कर दिया। इस मारपीट में दोनों घायल हो गईं, जिनमें से एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारसीनगर निवासी अफरोज पत्नी मुन्ना खां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम उनके बच्चों और दूसरे पक्ष के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। यह विवाद बाद में बढ़ गया। अफरोज के अनुसार, वह इस मामले की शिकायत लेकर मुगलपुरा थाने गई थीं। थाने से लौटने के बाद आरोपियों ने उन पर समझौते का दबाव बनाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि देर रात करीब दो बजे राजू, मोबिन, समीर और समित सहित लगभग आठ-नौ लोग उनके घर में जबरन घुस आए। उन्होंने अफरोज और उनकी बेटी रूबी पत्नी सब्बू खां के साथ मारपीट की। अफरोज ने बताया कि चार आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य अज्ञात हैं। इस मारपीट में घायल रूबी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *