अलीगढ़ में 30 प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश:राजा भैया की पार्टी का युवा जिलाध्यक्ष और दीपक सिंह गिरफ्तार, मास्टरमाइंड सपा नेता अनुराग ठाकुर फरार


अलीगढ़ के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के कयामपुर में करीब 30 लोगों के प्लॉट पर अवैध कब्जे के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोच लिया है। इनमें से एक आरोपी कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का युवा जिलाध्यक्ष अनुज ठाकुर है। वहीं, वहीं दूसरा आरोपी दीपक कुमार सिंह है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड और सपा नेता अनुराग ठाकुर अभी भी फरार है, जिसे बचाने के लिए लखनऊ से लेकर स्थानीय स्तर तक राजनीतिक पैरवी और दबाव का दौर जारी है। कब्जे के विरोध में लोगों पर चढ़वा दिया था बुलडोजर मामला 27 जून 2026 का है। कयामपुर इलाके में आरोपियों ने करीब 30 लोगों के प्लॉटों पर जबरन अवैध कब्जा करने की नीयत से चहारदीवारी तोड़ दी थी। जब पीड़ित महिलाओं और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर बुलडोजर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की। दहशत फैलाने के लिए मौके पर फायरिंग भी की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में इस्तेमाल की गई जेसीबी और स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर लिया है। एसपी सिटी से मिले थे पीड़ित प्लॉटों पर अवैध कब्जे की घटना के बाद दो दर्जन से अधिक महिला और पुरुष एसपी सिटी आदित्य बंसल से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। यहां पर पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में बड़ी ही मुश्किल से 100 और 50 गज के प्लॉट खरीदे थे। कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटियों को भी वहां प्लॉट दिलवाए थे। लेकिन भूमाफिया किस्म के लोगों ने उनके प्लॉटों पर लगी बाउंड्रीवाल को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इसकी जानकारी होने पर वह लोग मौके पर पहुंच गए। यहां पर कई गाडियों से हथियाबंद लोग आए हुए थे और कुछ ने मुंह पर नकाब लगा रखा था। पीड़ितों ने आरोप लगाया था कि जब अवैध कब्जे का विरोध किया गया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से बुलडोजर चढ़वा दिया। महिला ने एसपी सिटी आदित्य बंसल को अवैध कब्जे करते हुए लोगों के वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे। महिलाओं का आरोप था कि अवैध कब्जे के दौरान वहां पर कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन वह मदद करने के बाद उनका मजाक उड़ाते रहे। एसपी सिटी ने पीड़तों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था और साक्ष्यों की तस्दीक करने के बाद अनुज ठाकुर और उसके साथी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। युवा जिलाध्यक्ष पर 10 संगीन मामले दर्ज अलीगढ़ के कुलदीप विहार निवासी और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता अनुज व उसके साथी दीपक कुमार निवासी निजामतपुर बोरना के खिलाफ 10–10 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में दो सह-आरोपियों संजय और आंशु उर्फ प्रदीप को पहले ही जेल भेज चुकी है। इस पूरे प्रकरण में अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। सपा नेता अनुराग को बचाने के लिए लखनऊ से आ रहे फोन मामले का मुख्य आरोपी समाजवादी पार्टी का नेता अनुराग ठाकुर है। रसूखदार सपा नेता को पुलिसिया कार्रवाई से बचाने के लिए राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। स्थानीय नेताओं से लेकर लखनऊ के बड़े आकाओं तक से सिफारिशी फोन आ रहे हैं। सपा नेता जल्द होगा गिरफ्तार एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि महुआखेड़ा क्षेत्र में महिलाओं के प्लॉट पर अवैध कब्जे की शिकायत जांच में सही पाई गई थी, जिसके बाद 10 एफआईआर दर्ज की गईं। पुलिस किसी भी राजनीतिक दबाव के आगे नहीं झुकेगी। मुख्य आरोपी सपा नेता अनुराग की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, इसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *